CNIN News Network

72 साल के इतिहास में पहली बार भारत ने जीते 100 पदक

07 Oct 2023   332 Views

72 साल के इतिहास में पहली बार भारत ने जीते 100 पदक

Share this post with:

 

0-- एशियन गेम्स 2023

नई दिल्ली। चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड कायम कर दिया है और 72 साल के इतिहास में पहली बार 100 पदक जीते है। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शनिवार सुबह एशियन गेम्स 2023 में फाइनल में चीनी ताइपे को 26-25 से मात देकर स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत का यह 25वां गोल्ड मेडल रहा और इसी के साथ एशियन गेम्स 2023 में भारत ने 100वां मेडल भी अपने नाम कर लिया।

भारतीय खिलाडिय़ों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी 10 अक्टूबर को खिलाडिय़ों से खास मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि एशियाई खेलों में भारत के 100 पदक हासिल करना एक उपलब्धि है।एशियन गेम्स में भारतीय खिलाडिय़ों ने इस बार रिकॉर्ड कायम कर दिया है। भारत का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 70 मेडल था, जो उसने 2018 एशियन गेम्स में जीते थे।

भारत की बेटियों ने भी इस दौरान कई पदक जीते। ज्योति सुरेखा वेन्नम ने तीरंदाजी महिला कंपाउंड में कोरिया को 149-145 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले तीरंदाज अदिति गोपीचंद ने इंडोनेशिया को हराकर कांस्य पदक जीता। पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी फाइनल में ओजस प्रवीण देवताले ने अभिषेक वर्मा (149-147) को हराकर स्वर्ण पदक जीता। अभिषेक वर्मा ने रजत पदक जीता। गौरतलब है कि एशियन गेम्स 2023 मेडल जीतने के लिहाज से ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना चुका है। भारत ने एशियन गेम्?स 2023 में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड कायम किया है।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web