CNIN News Network

हॉकी में टीम इंडिया का कमाल..इंडोनेशिया को 16-0 से हराया

26 May 2022   426 Views

हॉकी में टीम इंडिया का कमाल..इंडोनेशिया को 16-0 से हराया

Share this post with:


0-गोल डिफरेंस से सुपर-4 में जगह बनाइ
जकार्ता।
भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप के अपने आखिरी पूल मैच में इंडोनेशिया को 16-0 के बड़े अंतर से हराकर सुपर-4 में प्रवेश कर लिया है। इस जीत से भारत के पाकिस्तान के बराबर अंक हो गए। हालांकि, भारत को गोल अंतर भी पाकिस्तान से बेहतर करना था और इसके लिए 16 गोल के अंतर से जीत जरूरी थी। भारत रिकॉर्ड आठवीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है। उसके बाद पाकिस्तान ने 6 बार खिताबी दौर में जगह बनाई है।
यह भारत की सबसे बड़ी जीत नहीं
यह भारत की सबसे बड़ी जीत नहीं है। भारत की सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड 1932 ओलिंपिक में दर्ज हुआ था। जब भारत ने अमेरिका को 24-1 से हराया था।
इसी के साथ पाकिस्तान 2023 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाया है। वहीं, जापान, साउथ कोरिया, मलेशिया क्वालिफाई हो गए हैं। भारत मेजबान के नाते क्वालिफाई हो चुका है।शुरुआती मुकाबलों के प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी। लेकिन पूल-ए में जापान ने पाकिस्तान को 3-2 से हरा दिया था। इससे भारत के लिए मौके बन गए।
टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में टीम इंडिया ने उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया। उसने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से 1-1 से ड्रॉ मैच खेला था। दूसरे में उसे जापान ने 5-2 से हराया था।
प्वाइंट टेबल का गणित--
पूल-ए में जापान 9 अंक के साथ नॉकआउट के लिए क्वालिफाई हो गया है। उसने अपने तीनों मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान तीन मुकाबलों में से एक जीत। एक हार और एक ड्रॉ की मदद से 4 अंक ही अर्जित कर सका। भारत की भी यही स्थिति रही। लेकिन भारत ने गोल डिफरेंस से सुपर-4 में जगह बनाई।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web