• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राजधानी
  • देश - विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल

भारत ने पाक को 4-3 से पीटकर जीता ब्रॉन्ज...एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हाकी

भारत ने पाक को 4-3 से पीटकर जीता ब्रॉन्ज...एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हाकी,
229 Views     22-12-2021


ढाका।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-3 से हरा दिया है। मैच में मिली जीत के साथ ही भारतीय टीम ने न सिर्फ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया बल्कि इस टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर फिनिश किया। वहीं, पाक टीम चौथे पायदान पर रही।
मैच में पहले ही हाफ से दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। मैच के तीसरे ही मिनट में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए पहला गोल दागा। ये गोल हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया और टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। पाकिस्तान ने भी हार नहीं मानी और कमाल की वापसी करते हुए गोल कर स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। ये गोल अफराज ने काउंटर अटैक पर किया। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने पूरा जोर लगाया, लेकिन इस क्वार्टर में एक भी गोल नहीं हो सका।
मैच के तीसरे हाफ में पाकिस्तान ने तेजी से अटैक किया। पाक के लिए दूसरा गोल अब्दुल राणा ने बहुत ही आसानी से किया और टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई। तीसरा क्वार्टर खत्म होने से ठीक पहले भारत ने मैच में जबरदस्त वापसी की, सुमित ने टाइम खत्म होने से ठीक पहले गोल कर भारत की मैच में वापसी करवाई। अब स्कोर 3-3 के साथ बराबरी पर आ गया। मैच के आखिरी हाफ में भारतीय टीम ने पाकिस्तान की एक न चलने दी। मैच खत्म होने से कुछ ही समय पहले भारत ने तीसरा गोल दागा। ये गोल वरुण कुमार ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए किया। अक्षयदीप सिंह ने भारत के लिए चौथा गोल दागकर भारत की जीत पक्की कर दी। पूरे टूर्नामेंट में हरमनप्रीत सिंह ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 6 मैचों में कुल आठ गोल दागे। दिलप्रीत सिंह ने भी 5 गोल किए। वहीं, अक्षयदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने दो-दो गोल दागे।

Related News
फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म के लिए एक सक्षम रेगुलेशन के पक्षधर हैं गुजरात के खेल मंत्री,
14 Views     18-05-2022
फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म के लिए एक सक्षम रेगुलेशन के पक्षधर हैं गुजरात के खेल मंत्री
वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने भारत का सपना टूटा,
99 Views     27-03-2022
वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने भारत का सपना टूटा
महिला विश्वकप क्रिकेट अब जीतना ही मजबूरी,
130 Views     26-03-2022
महिला विश्वकप क्रिकेट अब जीतना ही मजबूरी
धोनी ने छोड़ी चेन्नई टीम की कप्तानी, जडेजा के हाथ में कमान,
155 Views     24-03-2022
धोनी ने छोड़ी चेन्नई टीम की कप्तानी, जडेजा के हाथ में कमान
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए वेस्टइंडीज  पर दक्षिण अफ्रीका की जीत जरूरी,
121 Views     22-03-2022
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए वेस्टइंडीज पर दक्षिण अफ्रीका की जीत जरूरी
महिला विश्वकप क्रिकेट-सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए इंग्लैंड को हराना जरूरी,
100 Views     15-03-2022
महिला विश्वकप क्रिकेट-सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए इंग्लैंड को हराना जरूरी
POPULAR NEWS
Image
बीजापुर में जिला एवं सत्र न्यायलय की होगी स्थापना - मुख्यमंत्री
Views     20-05-2022
Image
लालू यादव व परिवार के 17 ठिकानों पर सीबीआई का छापा
10 Views     20-05-2022
Image
सड़क किनारे मिला पत्रकार का शव
31 Views     20-05-2022
Image
मुख्यमंत्री ने जगदलपुर के वरिष्ठ पत्रकार शंकर तिवारी के निधन पर किया गहरा दुख प्रकट
10 Views     20-05-2022
Image
अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही करने व रात्रिकालीन सफाई करने महापौर ने दिए निर्देश
14 Views     19-05-2022
Image
राहुल गांधी की कप्तानी की चिंता करने के बजाय रमन सिंह अपने गिरेबान में झांके - शुक्ला
13 Views     19-05-2022
Connect Us
Director & Editor: Brajesh Choubey
Phone: 9425520331
Email: chhattisgarhnin2010@gmail.com

Address: GF-24 CNIN News Ground Floor Millenium Plaza Raipur CG.

Top Links
छत्तीसगढ़
देश - विदेश
राजनीति
मनोरंजन
धर्म - ज्योतिषी
© 2019 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Web Design Company in Raipur | Inclusion Web.