नोएडा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यूपी चुनाव में कांग्रेस के मुख्य स्टार प्रचारक हैं। रविवार को उन्होंने गौतम बुद्ध नगर के बरोला, सिलारपुर, सोरखा, बेहलोलपुर और जलपुरा में घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। लोगों को कांग्रेस पार्टी के वादों की जानकारी दी। उनके साथ कांग्रेस की उम्मीदवार पंखुड़ी पाठक और स्थानीय कांग्रेस नेता भी थे।प्रचार के दौरान पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, दूसरे लोग या तो जाति के नाम पर राजनीति कर रहे हैं या धर्म की राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस के अलावा कोई भी आम लोगों की बात नहीं कर रहा है। उन्होंने हम युवाओं, किसानों, महिलाओं से लेकर पिछड़े समुदायों तक सबको साथ लेकर चल रहे हैं।