• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राजधानी
  • देश - विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल

कोरोना वैक्सीन के नाम पर फर्जीकॉल, ठगों से रहें सावधान

कोरोना वैक्सीन के नाम पर फर्जीकॉल, ठगों से रहें सावधान,
84 Views     19-01-2022


00 आधार और ओटीपी न करें शेयर
बेमेतरा।
कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के नाम पर ठगी करने वालों से लोगों को बचाने के लिए जिले की पुलिस व साइबर सेल लोगों को जागरूक कर रही है। यह कदम जिला पुलिस ने लोगों को वैक्सीन के पंजीकरण के लिए लगातार कॉल किए जाने की जानकारी आने के बाद उठाया है। इसमें आधार के साथ मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी मांगी जा रही है। इस तरह की जानकारी देने से बैंक खातों से रकम उड़ाई जा सकती है। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है।
पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री धर्मेन्द्र सिंह ने लोगों से किसी के झांसे में न आने की हिदायत दी है। किसी भी जानकारी के लिए संबंधित जिले के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करें। एस.पी. का कहना है कि कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के नाम पर ठगी करने वाले झांसा देते हैं। पंजीकरण के नाम पर संबंधित व्यक्ति के आधार कार्ड और मेल से संबंधित जानकारी मांगी जाती है। आधार कार्ड के सत्यापन के लिए नाम पर मोबाइल में आए ओटीपी की जानकारी मांगी जाती है। ओटीपी  और आधार नंबर देने पर बैंक खाते से रकम निकाली जा सकती है।
धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के नाम पर आने वाले कॉल से सावधान रहें। साइबर ठग पंजीकरण के नाम पर बैंक खातों में डाका डाल सकते हैं। अपने आधार कार्ड व मोबाइल पर आने वाले बैंक खाते की जानकारी किसी को न दे। ठग कोविड-19 के टीके के नाम पर लिंक भेजते हैं तो उससे बचा जाए। लिंक को खोलने से बैंक खातों का डाटा चोरी होने के साथ रुपयों की ठगी हो सकती है।  
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए केंद्र सरकार व स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देश पर टीकाकरण किया जा रहा है। ऐसे में किसी तरह के फर्जी ठगों के झांसे में न आने लोगों से अपील की जा रही है। कोरोना वैक्सीन के लिए किसी भी तरह के पंजीकरण अभी तक नहीं किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी साझा की जाएगी तो वह अधिकारिक रूप से होगी। कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी रहेगी। 

Related News
धान के बदले अन्य फसल लेने वाले किसानों को भी समितियों से ऋण की सुविधा,
11 Views     19-05-2022
धान के बदले अन्य फसल लेने वाले किसानों को भी समितियों से ऋण की सुविधा
9-5 से जीती पार्तिका महोबिया छुईखदान नपं चुनाव,
49 Views     19-05-2022
9-5 से जीती पार्तिका महोबिया छुईखदान नपं चुनाव
बच्चो ने रंगोली से स्वच्छता के प्रति उकेरी अपनी भावनाएं,
10 Views     19-05-2022
बच्चो ने रंगोली से स्वच्छता के प्रति उकेरी अपनी भावनाएं
रीता मंडावी के हौसले को सलाम, नक्सलियों से बेखौफ निभा रही सरपंच की जिम्मेदारी,
16 Views     19-05-2022
रीता मंडावी के हौसले को सलाम, नक्सलियों से बेखौफ निभा रही सरपंच की जिम्मेदारी
कुटरू में मुख्यंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं,
16 Views     19-05-2022
कुटरू में मुख्यंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं
गोबर की चौकीदारी : जब मंटूराम ने मुख्यमंत्री को बताया कि पत्नी संग रातभर करता हूं गोबर की चौकीदारी,
13 Views     19-05-2022
गोबर की चौकीदारी : जब मंटूराम ने मुख्यमंत्री को बताया कि पत्नी संग रातभर करता हूं गोबर की चौकीदारी
POPULAR NEWS
Image
मुख्यमंत्री ने जगदलपुर के वरिष्ठ पत्रकार शंकर तिवारी के निधन पर किया गहरा दुख प्रकट
1 Views     20-05-2022
Image
अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही करने व रात्रिकालीन सफाई करने महापौर ने दिए निर्देश
14 Views     19-05-2022
Image
राहुल गांधी की कप्तानी की चिंता करने के बजाय रमन सिंह अपने गिरेबान में झांके - शुक्ला
13 Views     19-05-2022
Image
राज्य सरकार आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के कर रही हर संभव प्रयास : बघेल
12 Views     19-05-2022
Image
नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक 25 को होगी
10 Views     19-05-2022
Image
कल ली जाएगी आतंकवाद विरोधी शपथ
9 Views     19-05-2022
Connect Us
Director & Editor: Brajesh Choubey
Phone: 9425520331
Email: chhattisgarhnin2010@gmail.com

Address: GF-24 CNIN News Ground Floor Millenium Plaza Raipur CG.

Top Links
छत्तीसगढ़
देश - विदेश
राजनीति
मनोरंजन
धर्म - ज्योतिषी
© 2019 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Web Design Company in Raipur | Inclusion Web.