• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राजधानी
  • देश - विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल

आकार ले रहा कुलगांव का गांधी ग्राम

आकार ले रहा कुलगांव का गांधी ग्राम,
78 Views     19-01-2022


00 बेवरती गौठान में सब्जी उत्पादन की तारीफ
कांकेर।
विकासखण्ड कांकेर ग्राम कुलगांव में गांधी ग्राम की स्थापना की जा रही है, जो अब आकार लेने लगा है। यहॉ पर लघु वनोपज आधारित विभिन्न गतिविधियों का आवासीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को भी यहां पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे। संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक श्री शिशुपाल शोरी और कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने अधिकारियों के साथ बुधवार को गांधीग्राम कुलगांव का निरीक्षण कर वहां पर कराये जा रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया एवं अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिये।
गांधीग्राम कुलगांव में इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, दस-दस बेड का दो नग डारमेंट्री, चार बेड का 10 नग रेसीडेंसियल रूम, जिसमें से 06 नग का निर्माण पूरा हो चुका है, 20 नग दो बेडेड रेसीडेंसियल रूम, किचन हॉल, महिला स्व-सहायता समूह के कार्यशाला के लिए शेड का निर्माण, चबूतरा निर्माण, प्रशिक्षण कक्ष का निर्माण किया गया है। यहां पर भूमिगत सिंचाई पाईपलाइन बिछाई गई है, अलंकृत उद्यान तैयार किया जा  रहा है, साथ ही मशरूम उत्पादन एवं स्पॉन उत्पादन यूनिट का कार्य भी प्रगतिरत है। गांधी ग्राम में कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा मछली आहार निर्माण इकाई स्थापित की गई है, जिसका संचालन महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। तालाब में मछली पालन भी किया जा रहा है, जिसमें प्रमुख रूप से कतला, रोहू, मृगल इत्यादि मछली के बीज डाले गये हैं। गौठान में बकरी पालन शेड, मुर्गी पालन एवं बटेर पालन शेड बनाया गया है। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए टांका का निर्माण किया गया है।
संसदीय सचिव श्री शोरी एवं कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने मछली पालन का अवलोकन करते हुए तालाब के किनारे छोटा सा डबरी निर्माण कराने के लिए भी पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अधिकारियों को निर्देशित किया, साथ ही बकरी पालन शेड में मचान बनाने के निर्देश भी दिये। संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी एवं कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने आज ग्राम बेवरती के गौठान का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। इस गौठान में मछली पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, बटेर पालन, बतख पालन, खरगोश पालन का कार्य किया जा रहा है। गोबर से गो-काष्ट बनाये जा रहे हैं। गौठान में मिनी राईस भी स्थापित की गई है, जिसके संचालन की जिम्मेदारी जिमीदारीन महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों को सौंपा गया है। गौठान के पास ही 02 एकड़ जमीन में जय बूढ़ी मॉ एवं महानदी महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों द्वारा सब्जी उत्पादन का कार्य किया जा रहा है जिसकी तारीफ संसदीय सचिव श्री शोरी एवं कलेक्टर द्वारा की गई। कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर के तकनीकी मार्गदर्शन में महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों द्वारा यहां पर टमाटर, मटर, चना, बैंगन, धनिया, मूली, आलू इत्यादि सब्जी की खेती किया जा रहा है, अब तक 07 हजार रूपये का मूली विक्रय करने की जानकारी समूह के सदस्यों द्वारा दी गई। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्रामीणजन तथा महिला स्व-सहायता समूह के सदस्य भी मौजूद थे।

Related News
बीजापुर में जिला एवं सत्र न्यायलय की होगी स्थापना - मुख्यमंत्री,
3 Views     20-05-2022
बीजापुर में जिला एवं सत्र न्यायलय की होगी स्थापना - मुख्यमंत्री
धान के बदले अन्य फसल लेने वाले किसानों को भी समितियों से ऋण की सुविधा,
11 Views     19-05-2022
धान के बदले अन्य फसल लेने वाले किसानों को भी समितियों से ऋण की सुविधा
9-5 से जीती पार्तिका महोबिया छुईखदान नपं चुनाव,
51 Views     19-05-2022
9-5 से जीती पार्तिका महोबिया छुईखदान नपं चुनाव
बच्चो ने रंगोली से स्वच्छता के प्रति उकेरी अपनी भावनाएं,
10 Views     19-05-2022
बच्चो ने रंगोली से स्वच्छता के प्रति उकेरी अपनी भावनाएं
रीता मंडावी के हौसले को सलाम, नक्सलियों से बेखौफ निभा रही सरपंच की जिम्मेदारी,
16 Views     19-05-2022
रीता मंडावी के हौसले को सलाम, नक्सलियों से बेखौफ निभा रही सरपंच की जिम्मेदारी
कुटरू में मुख्यंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं,
16 Views     19-05-2022
कुटरू में मुख्यंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं
POPULAR NEWS
Image
संयुक्त सामाजिक संगठन ने ध्वनि प्रदूषण पर सौंपास्मरण पत्र
6 Views     20-05-2022
Image
मुख्यमंत्री ने समर्थ पुनर्वास केंद्र का किया लोकार्पण
4 Views     20-05-2022
Image
बीजापुर में जिला एवं सत्र न्यायलय की होगी स्थापना - मुख्यमंत्री
3 Views     20-05-2022
Image
लालू यादव व परिवार के 17 ठिकानों पर सीबीआई का छापा
29 Views     20-05-2022
Image
सड़क किनारे मिला पत्रकार का शव
120 Views     20-05-2022
Image
मुख्यमंत्री ने जगदलपुर के वरिष्ठ पत्रकार शंकर तिवारी के निधन पर किया गहरा दुख प्रकट
13 Views     20-05-2022
Connect Us
Director & Editor: Brajesh Choubey
Phone: 9425520331
Email: chhattisgarhnin2010@gmail.com

Address: GF-24 CNIN News Ground Floor Millenium Plaza Raipur CG.

Top Links
छत्तीसगढ़
देश - विदेश
राजनीति
मनोरंजन
धर्म - ज्योतिषी
© 2019 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Web Design Company in Raipur | Inclusion Web.