CNIN News Network

एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड, श्रीलंका को 19 रन से हराया

25 Sep 2023   190 Views

एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड, श्रीलंका को 19 रन से हराया

Share this post with:

 

हांगज्यू। एशियाई खेलों में सोमवार भारतीय खिलाडिय़ों ने दो गोल्ड मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका की टीम को 19 रनों से हरा दिया। एशियन गेम्स महिला क्रिकेट के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

श्रीलंका के खिलाफ पहले खेलने उतरी भारतीय महिला टीम की खराब शुरुआत हुई। टीम को 16 रन पर पहला झटका लगा। भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 116 बनाए। श्रीलंकाई टीम को 117 रन का लक्ष्य मिला था। भारतीय टीम में स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए थे।

भारतीय टीम ने श्रीलंका की टीम को 19 रनों से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। श्रीलंकाई टीम ने शुरुआत अच्छी की थी। भारतीय खिलाड़ी देविका वैद्य ने 19वां ओवर डाला। लेग स्पिनर की गेंद पर श्रीलंकाई बल्?लेबाज बाउंड्री निकालने में नाकाम रहे। वैद्य ने काफी अच्छा ओवर किया और केवल 5 रन खर्च किए। भारत का गोल्?ड मेडल जीतना लगभग तय हो गया है। मैच की आखिरी गेंद पर देविका ऋचा घोष के हाथों कैच आउट हो गई।

भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकट, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़।

श्रीलंका महिला टीम

चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), विरामी गुणरत्ने, नीलाक्षी डी सिल्वा, हासिनी परेरा, उदेशिका प्रबोधनी, ओशादी रणसिंघे, इनोका रणवीरा, इनोशी प्रियदर्शनी, कविशा दिलहारी, सुगंधिका कुमारी। 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web