CNIN News Network

क्या पाकिस्तान का खेल मर रहा है?

14 Oct 2023   227 Views

क्या  पाकिस्तान का खेल मर रहा है?

Share this post with:

 

* * संजय दुबे

पाकिस्तान, भारत से अलग हुआ एक देश जो 2000 तक दो ऐसे खेल जिसके हम भी अच्छे ही थे,का तगड़ा प्रतिद्वंदी रहा.. हुआ करता था।एक खेल है हॉकी और दूसरा क्रिकेट। दोनो खेलो में पाकिस्तान के साथ खेलने का मतलब था केवल तनाव।

हॉकी और क्रिकेट के खेल में पाकिस्तान के साथ मैच क्या तय होता था।युद्ध की स्थिति बन जाती थी।दोनो देश के खेल प्रेमी बिना हथियार के सैनिक बन  जाते थे। जो देश जीतता वहां जश्न का माहौल बनता।सड़को पर  हुजूम उतरता, फटाके छूटने फूटते, झंडे लहराते, मिठाई बटते,।दूसरी तरफ हारने वाले देश में मातम पसरता घरों की लाइट बंद हो जाती,सड़के सुनसान हो  जाती, आक्रोश निकलता और खिलाड़ी गाली खाते। पाकिस्तान की जीत के चलते भारत में कई बार साम्प्रदायिक तनाव भी बढ़ा। ऐसा लगता है कि पाकिस्तान में सरकार की  अस्थिरता के चलते खेल का खेल बिगड़ गया है।आतंकवाद के प्रश्रय दाता होने के कारण पाकिस्तान का माहौल बिगड़ चुका है। जिसका प्रभाव खेल पर पड़ रहा है।

   पिछले कुछ सालो से पाकिस्तान के  चाहे हॉकी के खिलाड़ी हो या क्रिकेट के खिलाड़ी, टीम के रूप में नही दिख रहे है। चीन में हुए एशियाड खेलो में पाकिस्तान की हॉकी टीम 10गोल खा गई। आज अहमदाबाद में लग रहा था कि पाकिस्तान के बल्लेबाज रनो का पहाड़ खड़ा करेंगे।गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों की तगड़ी परीक्षा लेंगे लेकिन  155रन पर 2विकेट होने की स्थिति के बावजूद बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सके। शुरुवाती दौर में ऐसा लग रहा था कि कम से कम 275 रन का स्कोर तो खड़ा होगा लेकिन तारीफ करनी होगी कि भारत के पांचों गेंदबाजों की जिन्होंने  महज 38गेंद में माहौल ही बदल दिया। पाकिस्तान टीम के 7 खिलाड़ी निपट गए और मात्र 191रन में पाकिस्तान की टीम पेवेलियन वापस लौट गई। कप्तान बाबर आजम और रिजवान भर ठीक खेले दोनो के रहते  उम्मीद थी इनके आउट होते ही  कहानी कुछ और ही बन गई।

191का लक्ष्य बड़ा नहीं था। इसे पाने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नही पड़ी । ज्यादा  समय भी नहीं लगा। रोहित(86)और श्रेयस अय्यर(53नाबाद) की पारियों ने लगातार आठवी बार भारत को विजेता बना दिया।

प्लेयर ऑफ द मैच बुमराह को क्यों मिला? ये अहमदाबाद के साथ साथ पूरे देश के लिए आश्चर्य की बात है। यद्यपि 7ओवर में19 रन देकर2विकेट लेना अच्छी बात है लेकिन 86रन की पारी जिसमे छक्कों की भरमार हो वो ज्यादा महत्वपूर्ण था। बहरहाल हैट्रिक जीत के साथ भारत पहले पायदान पर खड़ा हो गया है। तीन प्रतिद्वंदी दक्षिण अफ्रीका,इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से अभी खेलना शेष है। इनके साथ के परिणाम हल्का सा इशारा विजेता के लिए करेंगे ऐसी उम्मीद है.. 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web