CNIN News Network

महानदी से निकाले गए 6 और शव, मृतकों की संख्या 7

20 Apr 2024   29 Views

महानदी से निकाले गए 6 और शव, मृतकों की संख्या 7

Share this post with:

रायगढ़। ओडिशा के पंचगांव में स्थित महानदी में शुक्रवार की दोपहर 70 श्रद्धालुओं से भरी नाव डूबने की घटना में शनिवार की दोपहर तक महानदी से 6 शव और निकाले गये जिसमे तीन महिला और तीन बालक है। वहीं एक लापता महिला की तलाश जारी है। इस घटना में 7 मौते हो चुकी है। जिसमे में 4 महिला और तीन बच्चे शामिल है।

घटना की जानकारी मिलने पर रायगढ़ कलेक्टर और पुलिस कप्तान भी पहुंचे थे। वहीं झारसुगुड़ा के कलेक्टर और पुलिस कप्तान भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन पर निगरानी रख रहे थे। घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव ने दुख जताया है और रेस्क्यू के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।

इस हादसे के बाद  1 महिला का शव कल ही बरामद कर लिया गया था। उनकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई गयी थी और  7 लोग लापता बताये जा रहे थे। जिसमें 4 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। जिसमे से आज तीन महिला और तीन बच्चों का शनिवार को बरामद किये गये। सभी प्रभावित लोग खरसिया ब्लॉक के अंजोरीपाली के हैं। नाव में खरसिया ब्लॉक के अंजोरीपाली व गोर्रा तथा रायगढ़ ब्लॉक के कोतरलिया और छपोरा के लोग सवार थे। मृतक महिला अंजोरीपाली की थी।

घटना के बारे में अब तक जो जानकारी मिली उसके अनुसार रायगढ़ जिले से लगे सीमावर्ती प्रांत ओड़ीशा के झारसुगुड़ा जिले के पंचगांव में शुक्रवार की दोपहर रायगढ़ जिले के करीब 70 लोग मन्नत पूरी होने के बाद बकरा लेकर पत्थरसेनी गए हुए थे। जहां आए वापसी के दौरान जर्जर नाव बीच नदी में भार अधिक हो जाने की वजह से बीच से टूट गई। एकाएक नाव के टूटने से सभी लोग पानी मे समा गए और मौके पर लोगो की चीख पुकार मच गई। इस घटना में कई लोगो ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई तो कुछ लोगों को मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा किसी तरह बचाया ।

शनिवार की सुबह 6 बजे से नाव दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश के लिए महानदी में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसके तहत गोताखोरों के साथ भुवनेश्वर से पहुंचे स्कूबा डाइवर्स की टीम खोजबीन में जुटी। इस बीच सुबह सवा 8 बजे एक पीकू राठिया उम्र 7 वर्ष, निवासी अंजोरीपाली का शव मिला और बाद में एक महिला राधिका राठिया 27 साल एवं राधिका के बेटे नवीन राठिया 7 साल का भी शव मिला वहीं एक और महिला तेरसबाई राठिया, लक्ष्मीन राठिया और बालक कुणाल राठिया का भी शव गोताखोरों की टीम ने ढूंढ निकाला है। बताया जा रहा है कि नदी में नाव डुबने की घटना में कोतरलिया कि सभी 14 लोग सुरक्षित हैं। मृतकों और लापता लोगो मे खरसिया के अंजोरीपाली गांव के हैं।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web