CNIN News Network

वनडे में 200 रन....एमिला केर ने शुरू किया था दोहरे शतक की शुरुआत

08 Nov 2023   114 Views

वनडे में 200 रन....एमिला केर ने शुरू किया था दोहरे शतक की शुरुआत

Share this post with:

 

* संजय दुबे

क्रिकेट पुरुष और महिलाओं द्वारा समान रूप से खेला जाने वाला खेल है। 5जनवरी 1971सेशुरु हुए वनडे मैच में  7नवंबर 2023 तक बीते 52साल में केवल 10बल्लेबाजों(आठ पुरुष और दो महिलाओं) ने दोहरा शतक लगाया है।

भारत के खिलाड़ी और मैदान इस मामले में आगे चल रहे है। भारत के रोहित शर्मा तीन दोहरे शतक लगाने के साथ साथ सर्वाधिक 264 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। 5बल्लेबाज रोहित शर्मा   सचिन तेंडुलकर, वीरेंद्र सहवाग, ईशान शर्मा और शुभमन गिल दोहरा शतक लगा चुके है। महिलाओ में सबसे अधिक रन 232नाबाद न्यूजीलैंड की अमिला केर के नाम है। अमिला ने 232नाबाद रन आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में 13जून 2018को बनाया हैं।

भारत के सचिन तेंडुलकर ने वनडे मैच में दोहरा शतक लगाने की शुरुवात  24 फरवरी 2010 को ग्वालियर में की थी। भारत के 7शहर मुंबई,  एमएमहैदराबाद, मोहाली, कोलकाता बेंगलुरु,इंदौर और ग्वालियर में  12में से 08दोहरे शतक लगे हैं।

       वनडे मैच में दोहरा शतक लगाने की शुरुआत पुरुषो ने नहीं बल्कि महिलाओ ने की है। ऑस्ट्रेलिया की  पूर्व कप्तान बेलिंडा क्लार्क ने 16दिसंबर1997को महिलाओ के वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में आयरलैंड खिलाफ मुंबई में 229रन बनाए थे। अभी तक किसी भी देश के कप्तान चाहे वह पुरुष हो या महिला इस रिकार्ड को न तोड़ पाए है न ही बराबरी कर  सके है।

7 नवंबर 2023 को  अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार 201नाबाद रन की पारी खेली। अब तक लगे 12दोहरे शतक में 11 दोहरे शतक  ओपनर्स के द्वारा बनाए गए थे। मैक्सवेल पहले बल्लेबाज है जो ओपनर नहीं है। उनके द्वारा बनाया गया दोहरा शतक दूसरी पारी में बना है बाकी सारे दोहरे शतक  पहली पारी में बने है।

वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में मैक्सवेल तीसरे बल्लेबाज है जिन्होंने दोहरा शतक लगाया है। उनके पहले 2015के आयोजन में न्यूजीलैंड के  मार्टिन गुप्टिल (237नाबाद)और क्रिस गेल (215) ही दोहरा शतक लगाए है। महिलाओ के वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की  पूर्व कप्तान बेलिंडा क्लार्क (229) ने दोहरा शतक लगाया है।

दोहरा शतक लगाने के लिए सबसे अधिक16 छक्के  क्रिस गेल और रोहित शर्मा ने लगाए है। रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 33 चौके द्य लगाए है। सबसे कम  बॉल में दोहरा शतक लगाने का रिकार्ड भी भारत के ईशान शर्मा के नाम पर है।ईशान ने सिर्फ 126बॉल में 210रन बंगलादेश के खिलाफ बनाया हैं ।

क्या वनडे में मैच में तिहरा शतक लग सकता है?ये भविष्य का प्रश्न है। 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web